FOLLOWER

शनिवार, 31 जुलाई 2021

मूछें

आजकल के युवा पीढ़ी को देखता हूँ तो लगता है किं जैसे उन्होंने प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का जिम्मा ले रखा हों। बड़ी-बड़ी मूछें देख कर अहसास होता है महाराणा प्रताप की भी मूछें ऐसी ही रही होंगी।

जिन लोगों ने मूंछें बढ़ा रखी है उनको देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने हल्की-फुल्की जिम्मेदारी ले रखी हो। मूछें रखना कोई आसान काम नहीं है। शीशे के सामने प्रतिदिन सेट करना एक महत्वपूर्ण दिनचर्या है।

हम लोग तो नब्बें के दशक में युवा हुए थे। समाज फैशन फिल्मी दुनिया से सीखता है, हमारे जमाने से मूछों का युग खत्म हुआ था। सलमान-शाहरुख अामिर का पदार्पण हो चुका था, मुछमुंड थे सब। क्या करते हम लोगों को मुछमुंड होना ही था। मेरी तो जैसे इज्जत ही बच गई हो विरल मूछों से कैसे अपनी साख बनाता, सघन होने का नाम ही नहीं ले रही थी। खेतों को आप देख लीजिए विरल खेत उतने आनंददायक नहीं होते जितने की सघन फसल।

अच्छा था अस्सी के दशक में युवा नहीं हुए नही तो अमिताभ बच्चन जी के डॉयलाग पक्का तंग करते, "मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी वरना ना हो" 

जैकी श्रॉफ अनिल कपूर जैसे लोग तो सघन मूछों की प्रेरणा दे रहे हो। बच गया था मैं बाल-बाल।

हमारे गांव वाले चच्चा तो आज भी मूछें रखें है। जब तक वों थोड़ा सा भी नही हँसते है तब तक हम सभी को गम्भीर रहना पड़ता हैं। 

हमारे एक भांजे दाढ़ी मूँछ से बड़े प्रभावित रहते थे। अपने कॉलेज में दाढ़ी-मूँछ वाले प्रोफ़ेसर को गुरु मान लिए थे। गुरु के अगर मूँछ के साथ ढाढ़ी भी हो तो विद्यार्थियों पर अलग ही विद्वता का छाप छोड़ देते हैं। ऊपर से वक्ता हुए और ज्ञानी हुए तो आजन्म महिमा बनी रहती है। भांजे महाराज का भ्रम छः माह बाद ही टूट गया था, जब उन्हें पता लगा किं मूंछ ढाढ़ी वाले गुरुजी पढ़ाई छोड़ हर विधा में विद्वान है। 

मुंशी प्रेमचंद जी (आज जयंती भी है) की मूछें हो या चार्ली चैप्लिन जी की मूछें.... एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं। जैसे दोनों ने समाज से अलग हटकर कुछ करने की ठान ली हो, दोनों ही लीक से हटकर मूछों का पोषण कर रहे थे।

वैसे मुझे गोविंद वल्लभ पंत की मूछें भाती थी जैसे हँस रही हो।

गाँव में कुछ लोगों की मूछें मट्ठा पीते समय डूब जाया करती थी। पक्का ही वों मस्त हो जाया करती होंगी। दो मिलीमीटर मूछों का मट्ठा में भीगना एक अलग ही शोभा बनाता था। 

मूछों का दाढ़ी से मिलन भी किसी किसी विराट पुल से कम नहीं। फ्रेंच कट में कम से कम ऐसा ही बोध होता है।

भारत में मूंछों का नीचे होना बहुत ही अशोभनीय माना जाता है। मूंछों को अनवरत ऊपर ही होना चाहिए। मूंछों से सम्मान का बड़ा ही गहरा संबंध है। जितनी बड़ी हैसियत उतनी ही नूकीली व बड़ी मूछें। अगर आप माफिया बनने जा रहे हैं तो मूछें रखने का शौक पालना ही होगा।

मूंछ बेचारा बहुत ही संभल कर चलता है क्योंकि थोड़ा सा संतुलन इसका बिगड़ा तो इंसानों की शान मानों गयी। लड़ाई भी मूछों की ही होती है... लखनऊ के एक नवाब ऐसे मुकदमे की पैरवी कर रहे थे जिसमे तारीख व आने जाने का खर्च मुद्दें के खर्च से कही ज्यादा था पर बात मूंछो की थी... 

अच्छा था मैने मूंछो को अपने से अलग ही रखा...

@व्याकुल

अबोध

घना कोहरा था। जाड़े की कड़कड़ाती ठंड थी। बाहर से आवाज आयी, 

"मूँगफली ले लों" 

मैंने खिड़की खोली तो देखा 10-12 वर्षीय एक बालक मूँगफली बेच रहा था। 

मैं आश्चर्यचकित था किं इतना छोटा बच्चा वो भी इस ठंड में।

मूँगफली जाड़ें के मौसम में असीम सुख देती है। मूँगफली के साथ की चटनी तो और भी सुखद। 

मैंने घर के अंदर से ही पूछा था उससे, "चटनी भी लिये हो क्या????" 

उसने कहा था,  "जी साहब!!!"

मैं तुरंत घर से बाहर आ गया। 

उस लड़के को नजदीक से देखते ही मेरे पाँव से जमीन खिसक गई थी। मैं अवाक् रह गया था। मेरे मुँह से इतना ही निकल पाया, "अरे!!!!! तुम..."

उसकी यह हालत देख मैं शुन्यता में चला गया था। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था क्या बोलूं????

खुद को संभालते हुए मैंने पूछा, "बेटा, तुम ऐसी हालत में....."

प्रचंड ठंड में महीन सूती कपड़े की पायजामा व पुरानी शर्ट पर हाफ स्वेटर पहने दयनीय हालत बयां कर रहा था मेरा ध्यान उसकी कटकटातें दाँतों पर था....  मैंने उससे आधा किलों मूँगफली ली। सोचा थोड़ा बढ़ा कर पैसा दे दूँ पर उसने साफ कह दिया था, "पैसे, इतने ही हुये है.."

मै उसकी ईमानदारी पर खुश था

उस छोटे से बच्चे की मासूमियत का इस तरह से बर्बादी मुझसे देखी नहीं जा रही थी।

मैं और भी कुछ पूछता बच्चा बोला, "अंकल चल रहा हूं बाद में बात करूंगा, चलते वक्त माँ ने बोला था किं बेटा बहुत ठंड है जल्दी घर आना"

"पापा अब नहीं रहे है न..."

इतना कहते हुए वह वहां से चला गया था।

मैं कुछ पूछता उससे पहले ही उसने बोला था। 

मै निःशब्द हाथ में मूँगफली लिए बहुत देर जड़वत रहा। 

मेरा हृदय पसीज गया था। क्या बोलता मैं????

कुछ भी कहने को नहीं था। बस मेरी आँखों के सामने उसके पिता की तस्वीर घूम रही थी। नशे में धुत उसके पिता का साइकिल लहराते हुये व डगमग-डगमग सड़क पर चले जाना व उसकी माँ का गोद में छोटा बच्चा होने के बावजूद पति को संभालते रहना। पीछे से छोटा सा यह बालक।

कई वर्षों से मैं यही क्रम देखता चला आ रहा था। 

नियति का ही खेल था पिता की गलत आदतों की सजा बच्चा भुगत रहा है.. व्यसन इंसानों को कहीं का नहीं छोड़ती। धन-तन-मन कुछ भी शेष नहीं रहता।

स्टेशन पर उसका एक कैंटीन था जिससे उसकी जीविका चलती थी। जैसे ही उसने पैसा कमाना शुरू किया गलत संगत से आदतें बिगड़ती रही। 

कहते हैं धन बहुतायत में हो तो व्यक्ति की आदतें बिगड़ने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती है। अत्यधिक शराब पीकर रहना उसकी मौत का एक कारण बन गया था।

शायद उसे पता नही था अपने पीछे उस मासूम के स्कूली बैग लदे कँधे को भी वीरान कर रहा है जो मजबूूत कर रही थी भविष्य निर्माण कों।

ये काँधे मूँगफली की डलिया संभाल नहीं सकती थी।

आँखें हमेशा प्रतीक्षा करती उस बालक का और मन में एक प्रश्न रहता कैसे देख पाऊंगा उन नन्हे से हाथों से तराजू की सुइयों को साधते हुए....

@व्याकुल

बुधवार, 28 जुलाई 2021

भूल

चंदन के गाँव में जैसें खुशी की लहर झूम उठी हो। चंदन ने तो गाँव का सीना आसमान जैसा ऊंचा उठा दिया था। गाँव के छोटे-बड़े सभी उस को सीने से लगा रहे थे। चंदन ने मेडिकल की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था।

बारहवीं की परीक्षा पास करने के पश्चात मेडिकल की तैयारी चंदन ने पिता के बचपन के मित्र के यहाँ रह कर की थी। चंदन बचपन से ही बड़ा मेधावी था, उसके पिता को उस पर बहुत ही विश्वास था। चंदन कम बोलने वाला शर्मीला लड़का था।

वह घड़ी भी आई जब सारा गाँव चंदन को छोड़ने स्टेशन पर आया था। सभी उसको लाड़-प्यार कर रहे थे। चंदन भी बड़ों का आशीर्वाद ले रहा था, उसने मेडिकल की पूरी पढ़ाई अच्छे अंको से उत्तीर्ण किया।

चंदन को पढ़ाई खत्म होते ही पटना के बड़े चिकित्सालय में सेवा करने का अवसर मिल गया। वह बड़ी तन्मयता से अपनी सेवाएं चिकित्सा के क्षेत्र में देने लगा। कोई गरीब मरीज दिख जाता तो उसकी पैसे से भी मदद कर देता था। इस तरह से चंदन की ख्याती सुदूर क्षेत्रों तक फैल चुकी थी। चंदन जब कभी गाँव जाते गाँव के लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराते। चंदन पूरा समय गाँव वालों को देता था गाँव वालों से उसे भरपूर स्नेह मिला करता था।

चंदन की शादी के लिए रिश्ते आने लगे थे। वह दिन भी आया जब चंदन सांसारिक जीवन में प्रवेश कर गये। वह अपने पारिवारिक व सामाजिक जीवन से बहुत ही प्रसन्न थे।

चंदन की पत्नी सीमा डॉक्टर थी। दोनों पति-पत्नी अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहते थे।

एक दोपहर चंदन अचानक किसी  कार्य से घर आना हुआ। एक अनजाने शख्स को अपने घर से निकलते देखा था। जब तक चंदन कुछ समझ पाते वह व्यक्ति ओझल हो चुका था। 

घर आते ही चंदन ने पत्नी से पूछा था,

"सीमा, वह कौन था???"

"कोई तो नहीं।" सीमा ने जवाब दिया था।

चंदन मन का भ्रम समझ चुप हो गया था। फिर से वह अपने कार्य में व्यस्त हो गया।

एक दिन अचानक चंदन को दिन के समय पत्नी के अस्पताल में सर्जरी हेतु जाना पड़ गया। चंदन को वहाँ सीमा नहीं दिखी। चंदन ने अस्पताल के स्टॉफ से पूछा, तो लोगों ने बताया.. मैम, रोजाना तीन घंटे के लिए घर को जाती हैं।

चंदन अवाक् रह गया था। उसे तो आज तक नहीं पता चला था की हर रोज दोपहर वह घर जाती थी। दोपहर घर आने वाली बात की सीमा ने भी कभी कोई चर्चा नहीं की थी। चंदन का दिमाग नकारात्मकता की ओर कभी नहीं गया। उसने सोचा, सीमा थक जाती होगी इसलिए दोपहर आराम करने जाती होगी।

फिर वह अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण सीमा से पूछना भूल गया था। 

समय बीतता जा रहा था। एक दिन पुनः चंदन को दोपहर किसी काम से घर आना पड़ा। घर के अंदर देखा वही व्यक्ति ड्राइंगरूम में बैठा था, जिसे उसने कभी घर से निकलते देखा था। 

सीमा ने आगे बढ़कर कहा,

"यह सुमित है, मेरे कॉलेज के दिनों के मित्र" 

दोनों ने एक दूसरे को हाय-हैलो किया।

थोड़ी देर की बातचीत के बाद चंदन के साथ सुमित भी निकल गया था।

अब जब कभी भी चंदन घर को आता सुमित से मुलाकात हो जाती। चंदन के मन में शक समाने लगा था। उसने सीमा से कई बार बात भी की। सीमा मित्र कहकर बात टाल दी थी।

सुमित का आना जाना काफी बढ़ गया था। चंदन दिनों-दिन परेशान रहने लगा।

सीमा से चंदन की छोटी-मोटी चीजों के लिए लड़ाइयां भी होने लगी। चंदन कुछ समझ नहीं पा रहा था क्या किया जायें ???? सीमा ज्यादा खुश रहने लगी थी और चंदन उतना ही विक्षिप्त। धीरे-धीरे चंदन बीमार पड़ने लगा।

इधर सीमा के पास सुमित का आना जाना बढ़ गया था।

उस दिन सुबह से ही चंदन को बुखार था। वह छुट्टी पर था जो सीमा के लिए परेशान कर देने वाला था। वह सोच रही थी चंदन बीमार है तो क्या... अस्पताल में ही जाकर रहे। इतना बड़ा डॉक्टर है वो, उसकी सेवा अस्पताल में ही हो सकती है। उसने इस बात को चंदन से कहा भी। 

सुमित के घर आते ही सीमा ने सुमित से कहा था, 

"तुम भी बोलो ना चंदन से.. सुमित अस्पताल में ही जाकर रहे" 

सुमित ने चंदन के सामने ही सीमा का हाथ पकड़ लिया और ड्राइंगरूम के सोफे पर सट कर बैठ गया। चंदन से यह देखा नहीं गया। उसने बोला, 

"मेरे आँखों के सामने यह तुम क्या कर रही हो???? मुझे और कितना कष्ट दोगी???"

इधर चंदन की तबीयत दिनोंदिन खराब होती जा रही थी उधर अपनी आँखों के सामने प्रतिदिन सुमित और सीमा की रंगरेलियां देखता था।

आज सुबह से ही सीमा बहुत खुश थी उसने चंदन को नाश्ता दिया। दवाइयाँ भी समय से दी। चंदन को सीमा का यह बदला व्यवहार समझ नहीं आ रहा था। 

तभी सुमित आ गया था। दोनों ने इशारों-इशारों में कुटिल मुस्कान के साथ कुछ बात की। सुमित ने सीमा को इंजेक्शन देते हुए यही कहा था,

"इस इंजेक्शन से चंदन ठीक हो जाएंगे।"

सीमा ने दोपहर का भोजन चंदन को अपने हाथों से खिलाया। चंदन खुश हो गया था। मन ही मन में सोच रहा था सीमा में यह बदलाव कैसा????

चंदन ठहरा दयालु व संस्कारी प्रवृत्ति का। क्या समझ पता दिखाने वाला इंजेक्शन कुछ और था लगाने वाला कुछ और।

इंजेक्शन लगने के बाद चंदन सीमा से यही बोल पाया था, 

"सीमा!!! मुझे बहुत तेज नींद आ रही है, तुम अपना ध्यान रखना।" 

उसके बाद चंदन सो गया था।

शहर के सभी बड़े डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए थे चंदन के पिता की आवाज चली गई थी।


@व्याकुल

रविवार, 25 जुलाई 2021

शेखर

उसने जिद पकड़ ली थी। मेरा हाथ पकड़ कर बोला, 

"मुझे कहीं नहीं जाना, मुझे सिर्फ तुम्हारे साथ ही रहना है।" 

मैं क्या जवाब देता। मैंने कहा, 

"ठीक है भाई, तुम मेरे साथ ही रहना।"

शेखर को आये हुए कुछ घंटे ही व्यतीत हुए थे। मैंने सुन रखा था शेखर की मानसिक हालत ठीक नहीं। शुरुआती बातचीत में मुझे तो सब कुछ ठीक लग रहा था। लगा ही नहीं की उसकी तबीयत ठीक नहीं है।

जब वह घर आया था पुरानी चर्चाएं छेड़ दी थी उसने। मैं भी बहुत देर तक पुरानी यादों में खोया रहा।

बातचीत के बीच में कई बार उसने रिया का नाम लिया था। रिया से वह बहुत प्यार करता था और शायद रिया भी उससे उतना ही प्यार करती थी।

शेखर एक जिंदादिल इंसान था। सिर्फ जिंदादिल इंसान ही नहीं बल्कि पढ़ाकू भी था। ये कह सकते हैं कुछ विशेष गुण जो लोगों को अपने सम्मोहन में बांध देते थे मैं भी शेखर के ही सम्मोहन में बंधा हुआ था। अस्सी के दशक में प्रयागराज के सिविल लाइंस में राजदूत से घूमना हम लोगों का शौक बन गया था कोई नही कह सकता था किं शेखर सोलह वर्षीय बालक है।

तब तक तो सब ठीक था पर अचानक से इन तीन वर्षों में ऐसा क्या हो गया जो शेखर को इतना बदल कर रख दिया था। मेरे सर में दर्द होने लगा था। शेखर की बातें मुझे सुनाई नहीं दे रहे थे। मन द्रवित हो रहा था। 

हाय!!!! किस्मत का खेल... 

शेखर को आज क्या हो गया। वह आज भी ऐसे बात कर रहा था जैसे रिया से मिलकर आया हो।

रिया मोहल्ले की निहायत खूबसूरत लड़की थी आंखें ऐसी थी जैसे बोल रही हो। सुन्दर इतनी जैसे ईश्वर ने खुद रचा हो। उसके पास से जो गुजरता देखता ही रह जाता।

रिया के जादू में वह पूरी तरह आ चुका था उसने रिया के छत पर जाने का समय व रिया के बाहर निकलने का समय हर चीज पता कर लिया था। बाद में से उसका मिलना जुलना भी जारी हो गया था।

याद है मुझे, जब रिया ने उससे मंदिर में मिलने का वादा किया था। पहली मुलाकात में शेखर बहुत घबराया हुआ था मुझे भी साथ ले गया था। मैं मंदिर के बाहर बैठा रहा शेखर रिया के साथ मंदिर के अंदर गया। कब दोनों दूसरे दरवाजे से निकल गए पता ही नहीं चला। मैं बाहर बैठा इंतजार कर रहा था। एक घंटे बाद जाकर देखा तो दोनों नदारद थे। शेखर रिया का मिलना जुलना जारी हो गया था। कभी कंपनी बाग तो कभी मिंटो पार्क दोनों मिलते रहते थे। मेरी शेखर से मुलाकात अब कम होने लगी थी मुझे लग गया था शेखर का जीवन ठीक चल रहा था। शेखर ने सोच लिया था शादी करना है तो सिर्फ रिया से। 

पर होनी को कुछ और ही मंजूर था।

इधर शेखर रिया के प्यार में था, उधर शेखर की मां चल बसी पर शेखर को सहारा देने के लिए रिया तो थी ही ना। मां का गम धीरे धीरे शेखर भूल गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जो शेखर को पसंद नहीं करती थी। शेखर पूरी तरह रिया पर निर्भर हो गया था रिया के जादू में सब कुछ भूल बैठा था। 

बी.एस.सी. प्रथम वर्ष का परिणाम आया शेखर फेल हो चुका था। इधर रिया बगल में रहने वाले पीयूष की ओर आकर्षित हो गई थी। एम.बी.ए. था पीयूष। एक अच्छी जॉब में था रिया से बड़ा था पर प्यार उम्र कहां देखता है।

रिया ने बात करना बंद कर दिया था। शेखर अब अकेला रह गया था। घर पर सौतेली मां का व्यवहार अन्जाना सा था। इधर रिया ने बात करना बंद कर दिया था।

शेखर बी.एस.सी. में फेल होने के पश्चात पूरा समय जमुना नदी के किनारे मछलियों को गोते लगाते देखा करता था। सोचता था एक दिन मैं भी ऐसे ही गोते लगाऊंगा।

तभी उसने मेरी बाँह बहुत तेजी से झक-झोरी। मैं जैसे तंद्रा से जाग उठा।

उसने कहा, "भाई, मुझे यही रहना तुम्हारे साथ।" 

मैं क्या कहता। मैंने कहा, "हां भाई, अब हम लोग एक साथ ही रहेंगे, वह मेरे साथ कई दिन बना रहा"

चार-पांच दिनों के बाद एक सुबह जब मैं उठा तो देखता हूँ किं शेखर नहीं था। एक कागज पर कुछ शब्द लिखे थे, शायद मैं अपनी धुँधली आँखों से यही पढ़ पाया था,

"मुझे भी गोते लगाने हैं भाई," "मुझे भी गोते लगाने हैं भाई।" 

@व्याकुल

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...