FOLLOWER

प्रयागराज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रयागराज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 दिसंबर 2024

डोम तम्बू

नीचे चित्र देना अत्यावश्यक हो गया था। अब धर्म का भी व्यवसायीकरण हो गया है। सोशल मीडिया डोम तम्बू के साथ तैर रही इस प्रचार को देखे, "इस डोम सिटी मे गोलाकार आकार मे ट्रांसपेरेंट 360 डिग्री से कुम्भ मेले का अनोखा नज़ारा लें इस डोम तम्बू को काफ़ी ऊंचाई पर बनाया गया हैँ जहाँ से बेड पर लेट कर भी कुम्भ का नज़ारा ले सकते हैं।


ये कुंभ मेला में सबसे महंगा रेसिडेंशियल स्पेस है जहां एक रात के लिए 80,000 से 1,20,000 चुकाने होंगे।"

हमारे भारत में सैकड़ो ऐसे उदाहरण है जहां लोगो ने राजपट त्यागा फिर धर्म में आगे बढे। पर ऐसा कभी हुआ है कि 360 डिग्री से धर्म मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।

क्या यह सिर्फ धनाढ्य लोगो तक ही सीमित रहने वाली है। व्यभिचार व पर्यटन का सबसे सस्ता प्रचार है। जबकि विदेशियों को मथुरा व बनारस की गलियां ही अधिक भाती है...

हिन्दुस्तान में धनाढ्य कितने ही है आखिर। रिपोर्ट भी कुछ ऐसा कहती है "भारत में आय वितरण शीर्ष पर अत्यधिक केंद्रित है। शीर्ष 10% (9 करोड़ लोग) औसतन 13 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय अर्जित करते हैं। शीर्ष 1% (90 लाख लोग) सालाना 53 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं, और शीर्ष 0.1% (9 लाख लोग) 2 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं। शिखर पर, शीर्ष 0.01% (लगभग 10,000 लोग) सालाना 10 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं, और शीर्ष 9,223 व्यक्ति औसतन 50 करोड़ रुपये कमाते हैं।"(https://sabrangindia.in/the-growing-divide-a-deep-dive-into-indias-inequality-crisis/)

@डॉ विपिन पाण्डेय"व्याकुल"

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

कॉफी हाउस


यह कॉफी हाउस है। कभी यहां जमावड़ा लगा रहता था इलाहाबाद के विभिन्न विधाओ के नामचीन हस्तियों के। यहां की दीवारे कई बतकहो की साक्षी रही है। अगर गवाहों की बात होंगी तो यहां की दीवारे भेद खोल देंगी। कभी प्रयागराज आये तो यहां बैठे 2-4 कॉफ़ी पीये बहुत शुकुन मिलेगा। यदि आप कवि है तो शब्दों के भण्डार मिलेंगे, नेता है तो राजनीतिक जोड़तोड़ का हौसला मिलेगा, कम्पटीशन की तैयारी कर रहें है तो उर्जित हो कर जायेंगे। कभी आइये प्रयागराज तो बेमतलब के ही यहां बैठ जाइये फिर बताइये आपको क्या मिला.....

@डॉ विपिन पाण्डेय

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

इलाहाबाद

कहाँ से शुरू करू??
कर्मस्थली इलाहाबाद!
बचपन इलाहाबाद!
आध्यात्मिक इलाहाबाद!

मीरापुर के एम. एल. कान्वेंट से स्कूली शिक्षा प्रारम्भ होकर जमुना क्रिश्चियन से होते हुए जी. आई. सी. तक हुई।

जमुना क्रिश्चियन में पढ़ाई के दौरान बेंत आज भी याद है। यहॉ पढाई के दौरान कॉलेज के पीछे जमुना घाट तक चले जाने का साहस करना फिर डरते रहना कोई गुरू जी न आ जायें।

जी. आई. सी. इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान हिन्दी की कक्षाओं में गायब हो जाना और कई बार पकड़े जाना। हिन्दी के वही गुरू जी का हमारी आयु के हिसाब से बाते करना व साथी विद्यार्थीयों का ठसाठस कक्षा में पुनः अवतरण।

कौन इलाहाबाद को भूलना चाहेगा चप्पल घिसना माघ मेले में। एकाएक मूड बना लेना फिर साईकिल से कटरा स्थित सिनेमा देख आना।

बड़े होने का या बौद्धिक प्राणी का अहसास करना होना हो तो कॉफी हाऊस घूम आना।

दोस्तों के साथ रात में पार्टी फिर सिविल लाईन्स चर्च पर फोटो खिचवाना।

अंतहीन सिलसिला है.. तन कही भी रहे मन घूम फिर कर इलाहाबाद ही अटक जाता है असीम यादें है जो चिरन्तन है।

वासी मीरापुर। विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही सिविल का भूत समा जाता है वहाँ से गिरे तो डॉक्टरेट या कुछ कर गुजरने का नशा पलकों पर विराज हो ही जाता है।

वाह रे इलाहाबाद!!!!!

@व्याकुल

धाकड़ पथ

 धाकड़ पथ.. पता नही इस विषय में लिखना कितना उचित होगा पर सोशल मीडिया के युग में ऐसे सनसनीखेज समाचार से बच पाना मुश्किल ही होता है। किसी ने मज...