FOLLOWER

The Kashmir Files लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
The Kashmir Files लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 मार्च 2022

The Kashmir Files



"द कश्मीर फाईल्स" फिल्म की सोशल मीडिया पर चर्चा थी। खुद को देखने से कैसे रोक सकता था। कल दिनांक 11 मार्च को फिल्म देखना था पर टिकट उपलब्ध नही हो पाया। फिर कल शाम को ही आज के लिये टिकट लेना पड़ा। गज़ब की भीड़ थी आज। हिन्दुस्तान बदल रहा है।


हकीकत पर आधारित फ़िल्म। कैसे नरेटिव सेट होता आया भारत विरोधी गतिविधियों की। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती व दर्शन कुमार का अभिनय गज़ब का रहा। दर्शन कुमार द्वारा कश्मीर को ज्ञान की स्थली के रूप में वर्णन रोमांच कर देने वाला था। कई बार फिल्म ने दर्शकों को रूलाया। कैप्शंस हिन्दी भाषीय जनमानस के लिहाज़ से हिन्दी में होता तो और बेहतर होता।


मुझे 2002 के कश्मीर चुनाव की यादों में ले गया ये फ़िल्म। कैसे रास्तों के किनारों पर कश्मीरी पंडितो के वीरान घर दिखे थे। हिन्दुस्तान में मील का पत्थर साबित होगा ये फिल्म। मै सुझाव दूँगा अवश्य फिल्म देखने जाये वो भी सिनेमाघरों में।

@विपिन "व्याकुल"

https://youtu.be/Sj7mSL1e0qA

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...