FOLLOWER

एकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 अक्तूबर 2021

एकता


सारे मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ था धूँ धूँ कर घर जल रहे थे। दंगाई लूट में लगे हुए थे। उन्हें लग रहा था कितना ही सामान लूट ले। कुछ सामानों को जलाने में लगे हुए थे, कुछ और भी गिरी हुई हरकतें कर रहे थे। 

मेरा घर मोड़ पर था। एक महिला अपने दो जवान बेटियों को लेकर भागी थी। मेरा घर मोड़ पर होने की वजह से जैसे ही वो सब दंगाइयों की आंखों से ओझल हुई बड़ी तेजी से उन लोंगो ने मेरा घर का दरवाजा खटखटाया था। मेरी माँ ने तुरंत ही गेट खोल कर उन माँ बेटियों को घर के अंदर सुरक्षित कर लिया था। वो सब बुरी तरह से डरी हुई थी। दंगाई जैसे ही मोड़ पर मेरे घर पर पहुंचे उनको ये लोग नहीं दिखे।

हताश दंगाइयों को जब कोई नही दिखा वो सब लौट चुके थे।

अब बड़ी समस्या थी उनको उनके स्थान तक पहुँचाना। मेरी माँ ने उस महिला से पूछा था 

"आपको कहाँ पहुंचा दिया जाए" 

उस महिला ने बड़े ही मासूमियत से जवाब दिया था पास के ही पूजा स्थल तक छुड़वा दीजिए। 

माँ बड़ी ही दयालु थी उन्होंने मुझे आदेश दिया था "बेटा, गंतव्य स्थल तक पहुंचा दो।"

मैंने भद्र महिला, जो शायद विधवा थी, को उनके पूजा स्थल तक पहुंचाया। उनकी आँखों में आंसू था। शायद उन्हें अपनी जान से ज्यादा परवाह अपने बेटियों की इज्जत की थी।

मानवीय दृष्टिकोण से ही एकता का रास्ता जाता है। धर्म की कट्टरता मानव का सबसे बड़ा दुश्मन है सही धर्म कभी भी मानवता को चोट नहीं पहुंचा सकती।

मेरी आयु तब 12-13 वर्ष की रही होगी। लेकिन उस दिन की घटना आज भी मेरे मन में तैरती रहती है। मन में सिहरन सी मच जाती है ये सोचकर किं वों पुत्रियाँ अगर दंगाइयों के हाथ लग जाते।

दंगाइयों का उपद्रव तभी शांत हुआ जब सेना ने फ्लैग मार्च किया लेकिन तब तक बहुत ही नुकसान हो चुका था।

उसके बाद फिर शायद ही कभी दिखे हो वो सब। एकता दिवस में जेहन में ये पुरानी घटना उतर आयी।

मर्यादा और सम्मान ही इंसानों को एकता का पाठ पढ़ा सकती है।

@व्याकुल

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...