FOLLOWER

मेढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

घुसपैठिया

घुसपैठिया नहीं मानता 

इंसानों को 

जों गरीबी 

लाचारी 

मज़बूरी 

में घुस आते है 

पड़ोसी देशों में 

पड़ोसी परदेशों में।


घुसपैठिया मानता हूँ 

ललितपुर को

सहारनपुर को 

बलिया को 

जों खुल्लम खुल्ला 

घुस जाते है 

पड़ोसी परदेशो में।


मज़ाल है कोई 

निकाल सके 

या सीधे रेखा 

खींच सके 

जैसे गांवो में 

हम मेढ़ो के साथ 

करते है...


@डॉ विपिन पाण्डेय "व्याकुल"




धाकड़ पथ

 धाकड़ पथ.. पता नही इस विषय में लिखना कितना उचित होगा पर सोशल मीडिया के युग में ऐसे सनसनीखेज समाचार से बच पाना मुश्किल ही होता है। किसी ने मज...