FOLLOWER

अबे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अबे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

अबे!!!!

एक चौराहे पर "Obey the rules" पंक्ति देखी.. दिमाग पर जोर आया... obey शब्द तो किसी चिर परिचित शब्द से मिलता जुलता है.. एकाएक स्मृतियों के किसी कोने से 'अबे' की आवाज आई। अवध के किसी भी शहर यानि प्रयागराज, लखनऊ कही भी चले जाइये 'अबे' शब्द की धूम का पता चल जायेगा। फिर क्या था गुस्सा होने की बजाय मुस्कुराहट ने स्थान ले लिया। अंग्रेजो पर गुस्सा बहुत आ रहा था। पर जैसे मुझे उत्तर मिल गया हो। 'अबे' बड़ा पावरफुल शब्द है। अगर किसी ने बोल दिया 'अबे'... उसके बाद आगे कोई और शब्द बोलने की जरूरत नही.. इस एक शब्द में इतनी शक्ति छुपी हुई है कि कुछ ज्यादा समझाने की जरूरत नही। कही-कही इसका भी अपभ्रंश हो गया जैसे 'कस में' 'अबे' से 'बे' और फिर 'में' में रूपान्तरण। सामने वाले ने 'अबे' को ठीक से समझ लिया तो समझो काम पक्का.. इस शब्द को बोलने के साथ ही साथ अगर आँखे लाल है तो समझो सामने वाले की ह्रदयागति कब रूक जाय कुछ नही कह सकते। अंग्रेजो का अपना दिमाग शब्दकोष के मामले में तंग था.. चुरा लिये हमारा शब्द.. a (abey) को o(obey) कर दिये.. उनका काम हो गया..

चिरकुटई की भी हद होती है..


@व्याकुल

नियामत खाना

यह बात 80 के दशक की होगी। नानी के घर एक जालीदार अलमारी थी इसे उर्दू में नियामत खाना भी कहते है। यह अलमारी नानी के अपने छोटे से कमरे में थी। ...