डॉ कृष्णावतार पाण्डेय
बड़े मामा डॉ कृष्णावतार पाण्डेय जी पूर्व में निदेशक, शिक्षा विभाग रहें है। आपने गणित विषय में पी. एच. डी. की है। आपने साठ के दशक में प्रो. आर. सी. खरे के मार्गदर्शन में पीएचडी में नामांकित थे। पीसीएस में चयन के उपरान्त पीएचडी छोड़ना पड़ा था। दुबारा प्रो कन्हैया शंकर उपाध्याय के supervision में पीएचडी पूर्ण की। पीसीएस परीक्षा में आपने टॉप किया था। उस समय तक के इतिहास में आपके इंटरव्यू में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त हुए थे। इंटरव्यू में आपके बेबाकी व ज्ञानपूर्ण तर्क से सदस्यों में सकारात्मक प्रभाव की वजह से ऐसा सम्भव हों पाया था। शांत स्वभाव की वजह से आपने पहला विकल्प शिक्षा विभाग ही दिया था।
छात्र जीवन में आप साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित रहें हैं।
केरल तक छात्र जीवन में आप लोहिया की सभाओं में उपस्थित रहें हैं। राहुल सांकृत्यायन से बहुत ही प्रभावित थे आप।
सन 2000 में सेवानिवृत के उपरान्त आप CPI(ML) के कोर कमेटी में थे आप। Central Control Committee के सदस्य रहें हैं जो उक्त पार्टी के शीर्षथ अनुशासनात्मक समिति हैं। CPI(ML) की अनुषगिक संगठन People Union for Human Rights (PUHR) के पूरे उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहें हैं।
CPI(ML) पार्टी के प्रचार हेतु आप बिहार तक में शहाबुद्दीन के खिलाफ प्रचार किये थे। CPI(ML) पार्टी से ही आप मेयर का चुनाव भी प्रयागराज से लड़ चुके हैं।
फिलहाल तार्किक दृष्टिकोण के नाते CPI(ML) से आपका मोहभंग हों चुका हैं।
पूरे परिवार के लिये प्रेरणाश्रोत रहें है। अपने बेटे की शादी आपने बिना दहेज़ व बिना भीड़ की किये थे।
फिलहाल सेवानिवृत के बाद 86 वर्ष की आयु के साथ प्रयागराज में समय व्यतीत कर रहें हैं।
@डॉ विपिन पाण्डेय
(आज जब मैं pic लें रहा था और बोला भी था कि कुछ लिखूंगा तों बोले थे मैंने अपने जीवन में किया ही क्या हैं जो लिखोगे )







