FOLLOWER

रविवार, 5 अक्टूबर 2025

किलकिल नदी


किलकिल नदी या किलकिला नदी, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना जिले में अवस्थित केन नदी की एक सहायक नदी है। यह नदी "छापर टेक पहाड़ी" से शुरू होकर पन्ना टाइगर रिजर्व से गुजरती है। पन्ना जिले में 45 किमी बहने के बाद यह केन नदी में मिल जाती है। इसे पन्ना की हीरे उगलने वाली नदी भी कहा जाता है। यहां क्षेत्रीय लोग हीरा ढूढ़ने भी आते है। इस नदी का नाम किलकिला पक्षी के नाम पर है। किलकिल पक्षी का दूसरा नाम कॉमन किंगफिशर है, जिसे किलकिला, राम चिड़िया, या मछरेंगा भी कहते हैं। किलकिला (किंगफिशर) तालाबों और नदियों के पास रहता है और मछलियाँ पकड़ने में माहिर होता है। इसका निशाना बहुत सटीक  होता है। पानी के अंदर से मछली पकड़ने के लिए तेजी से गोता लगाती है। बहाव बहुत तेज होने की वजह से आवाज़ करती नदी थी हालाँकि एक जगह यह नदी शांत थी

@डॉ विपिन पाण्डेय "व्याकुल"


#trending #व्याकुल #व्याकुलब्लॉग #highlights #vyakul #reels #kavita #कविता




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किलकिल नदी

किलकिल नदी या किलकिला नदी, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना जिले में अवस्थित केन नदी की एक सहायक नदी है। यह नदी "छापर टेक पहाड़ी...