FOLLOWER

नृत्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नृत्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 मई 2021

काठ-घोड़ा नृत्य

 

मै बहुत छोटा था जब मैने काठ के घोड़े का नृत्य उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले भदोही में देखा था। गजब का उत्साह था नृत्य करने वाले पुरूष का। गोल- गोल घूम कर नृत्य कर रहा था। हम लोग बहुत पीछे चले जाते थे कही घोड़ी पास न आ जाये। 

                                                                     चित्र: गूगल से

बचपन में चेतक घोड़े पर जो कविता सुनी थी उसकों चरितार्थ कर रहा था। हवा से बाते कर रहा था। सजीला घोड़ा था। चमकदार कपड़े पहने हुये था। उस पर बैठा हुआ व्यक्ति पगड़ी पहने किसी राजसी ठाठ वाला व्यक्ति। शादी विवाह में मुख्यतः इस प्रकार का नृत्य दिख जाता था।  राजस्थान में इस नृत्य को कच्छी घोड़ी नृत्य कहा जाता है।जरूर इस प्रकार के नृत्य का कोई इतिहास रहा होगा। आधुनिकता में कही गुम हो गया ये नृत्य भी।

©️विपिन



नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...