FOLLOWER

आहट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आहट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 जून 2021

आहट - 6

 

गतांक से आगे..

वो शाम आज भी नही भूली थी जब साकेत दुःखी था। बोला था," अवनि, तुम कहीं और शादी कर लो।

मेरे घरवाले तैयार नही हो रहे"

अवनि अनुत्तरित थी। अपना सब कुछ समर्पण कर चुकी थी। जिंदगी ठहर गयी थी। समझ नही पा रही थी क्या बोलें। उस दिन घर आकर रात भर रोती रही। 

उस दिन के बाद बहुत दिनों तक साकेत फिर कभी नही दिखा था। एक दिन उसके घर के पास चहल-पहल बहुत थी, पता चला उसकी किसी दूसरे शहर में शादी हो गयी। मेरे ऊपर वज्रपात टूट गया हों।

अंदर से बहुत ही टूट चुकी थी। भाई का भी पढ़ने से मन उचट चुका था। जुआ और आवारगी उसका मुख्य धंधा।

गरीबी और बेबसी में ही इंसानों का असली चेहरा सामने आता। कोई सहानूभूति जता मेरे अकेलेपन का फायदा उठाना चाहता था, कोई सच्चा होने का झूठा नाटक करता। 

एक दिन पापा के पुराने मित्र आयें। भावेश का फोटो दिखाकर शादी का प्रस्ताव रखे। बस इतना ही बताये कि लड़का विधुर है। मै, असहाय, सिवाय सहमति के कर भी क्या सकती थी।

मै भावेश के साथ दूसरे शहर आ गयी थी। भावेश बहुत ही खुशमिजाज था।

तभी भावेश ने मेरे आँख बँद कर दिये। बोला, "अवनि, एक सरप्राईज है" "आँखें न खोलना, जब तक न कहूँ"

मेरा प्रोमोशन हो गया। दूसरे शहर शिफ्ट होने की तैयारी करों। मै फिर उदास हो गयी। इस शहर ने मुझे नवजीवन दिया था। रिश्तों की कई उलझनों को पार कर यहॉ तक आ पहुँची थी। मै तो मानती ही नही ईटें, दिवारें और सड़के नही बोलती। इनसे भी हमारा अनवरत संवाद होता रहता है और ये हमारे व्यक्तित्व निर्माण में अहम् भूमिका निभाते है।

मै भावेश से यहीं कह पायीं थी किं "एक बार मेरे मायके घुमा दों"

"कल ही...", इतना कह भावेश नहाने चला गया। 

मुझे अपने मॉ-पिता की धरा पर जाने की व्याकुलता हो रही थी।

अगली सुबह मै बस में भावेश के साथ बैठी थी। रास्ते भर जो जगह मेरे जीवन से जुड़ी थी, उसकों दिखातें चली जा रही थी। उत्सुकता थी जल्द पहुँच जाने की। 

दुर्योग रहा!!!!  मै बस से उतर रही थी और साकेत की पत्नी सफेद साड़ी पहने बस पर चढ़ रही थी। बस इतना ही पता चल पाया कि साकेत अपनी शादी के बाद से बहुत दुःखी रहने लगा था। कुछ दिन पहले रात दों बजे उसने इहलीला समाप्त कर ली थी, जैसे मेरे सपने की वों "खट्" की आवाज उसी की हों। 

मै निःस्तब्ध बस को ओझल होते देख रही थी....

समाप्त...

©️व्याकुल

आहट - 5

 

गतांक से आगे...

एक सुबह तो हद ही हो गयी। घर के ड्राइंग रूम में बैठा साकेत पापा को समझा रहा था, "अंकल, एडमिशन का आप चिंता नही करियेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में मै सब करवा दूँगा"

पापा उस पर बहुत विश्वास कर उसकी हॉ में हॉ मिला रहे थे। 

मेरा एडमिशन उसने लखनऊ विश्वविद्यालय में करवा दिया था। हॉस्टल में मै रहने लगी। अब लखनऊ से अपने घर ज्यादातर उसके साथ आने-जाने लगी।

साकेत मेरा बहुत ख्याल रखने लगा। प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर एक दिन छुट्टियों में मेरे घर आया। पापा उस पर बहुत विश्वास करने लगे थे। 

"अंकल, क्यों न अवनि अगले वर्ष से मेरे चाचा के घर रहे???"

"ठीक है बेटा, जैसा तुम उचित समझों" 

फिर क्या था, अब मेरा बसेरा उसके चाचा के घर हो गया। साकेत भी ज्यादातर समय लखनऊ और मेरा ध्यान रखने लगा।

अब तो जैसे मुझे उसकी आदत ही पड़ गयी थी। कब उसके प्यार में आ गयी, पता ही नही चला।

इस बीच साकेत के चाचा का ट्रांसफर हो चुका था। अब उस मकान में सिर्फ मै और साकेत ही थे। मैने अपने घर वालो से चाचा के ट्रांसफर की बात छुपा रखी थी। 

मेरे स्नातक तक हम दोनों पत्नी-पति जैसे ही रहे। 

मेरा स्नातक पूर्ण हुआ ही था किं एक दर्दनाक घटना घटित हो गयीं। मेरे पापा का देहांत सड़क दुर्घटना में हो गया। भाई छोटा था और कोई कमाने वाला नही। मै वापस अपने शहर एक छोटे स्कूल में टीचिंग करने लगी थी। 

साकेत से प्रगाढ़ता बनी रही। वों मुझे ढाढ़स बँधाया करता था। 

मेरे घर की माली हालत खराब होती रही। मॉ व पिता दोनों हम भाई-बहन को अनाथ कर बहुत दूर जा चुके थे।

क्रमशः

©️व्याकुल

सोमवार, 7 जून 2021

आहट - 4

 

गतांक से आगे...

भावेश को आज अॉफिसियल मीटिंग की वजह से देर से आना था। अवनी बेचैन थी। रात भर न सोनें की वजह से कब नींद आ गयीं, पता ही नही चला। शाम को जब बाई ने कॉल बेल बजाई तब नींद से अवनी जागी। 

"मेमसाहब, तबियत ठीक नही क्या?"

"ठीक हूँ, एक कप चाय पिला दे।" बात को टालने के लिहाज से बोला था उसने।

बाई तुरंत चाय बना लायी। चाय पीते हुये अवनी को विमल ढाबा याद आ गया, जहॉ वों अनगिनत बार हर शाम साकेत के साथ चाय-कॉफी पीने जाती थी। 

साकेत मध्यमवर्गीय परिवार से था। गेहुँआ रंग.. दुबला-पतला.. मुस्कुराता चेहरा। माता-पिता का इकलौता संतान। 

उस पहली शाम को उसे अपने घर की तरफ आते देखा था। मेरी तो धड़कन बढ़ गयी थी। मै तुरंत नीचे आ गयी थी। संयोग से सब घर के अंदर थे। मै जैसे ही मेन गेट पर आयी, वो हकलाता हुआ बोला था, 

"छत पर पतंग आ गयी है"

मैने वापस पतंग उसको दी ही थी।

"मुझे लोग "साकेत" कहते है। आपका नाम?"

उस अप्रत्याशित बोल ने मेरे होश उड़ा दिये थे। मै तुरंत भाग आयी थी।

क्रमशः

©️व्याकुल

शनिवार, 5 जून 2021

आहट - 3

 

गतांक से आगे...

भावेश ने अॉफिस से आते ही अवनी को उदास देखा, उससे रहा नही गया।

 "क्या बात है अवनी, तबियत ठीक नही क्या?" भावेश ने पूछा था।

"ऐसा कुछ नही, बस यूँ ही..." अवनी कहती हुई चाय बनाने किचेन चली गयी।

अवनी सपने की कोई चर्चा भावेश से करना ही नही चाहती थी।

यादों में तैर गयी थी साकेत के। घर के ऊपरी मंजिला की खिड़की से साकेत का घर साफ दिखता था। दसवीं की परीक्षा थी अवनी की। रात भर पढ़ती रहती थी। पहले तो कभी ध्यान ही नही गया, पर लगा जैसे कोई उसकी तरफ ही देख रहा है। जैसे ही अवनी उधर देखती वों अपनी नजर हटा लेता। रात को साकेत छत पर ही रहता जब तक अवनी सो नही जाती थी।

अवनी को अब स्पष्ट हो गया था कि साकेत के मन में उसके प्रति लगाव है। कर भी क्या सकती थी ऐसे पागलपन का। धीरे-धीरे उसे महसूस होने लगा था कि रास्तें में कोई उसका पीछा कर रहा है या साकेत देख रहा है। साकेत में इतना खो गयी थी। याद ही नही रहा उसे कि चाय को ऊबले बहुत देर हो चुकी थी। 

भावेश ने किचेन में आकर मुस्कुराते हुये कहा था, "अवनी, चाय उबल चुकी है।"

"ओह!!!" इतना ही बोल पायी थी अवनी।

भावेश अपने अॉफिस की चर्चा में मग्न हो गया। अवनी सिर हिलाती रही पर ख्यालों में साकेत ही रहा....

क्रमशः

©️व्याकुल

आहट - 2

 

गतांक से आगे...

शादी के बाद तो वो मायका जा ही नही पायी। न कभी भाई ने सुध ली न ही उसका मन हुआ। शादी होने के बाद मायके जाने के नाम पर लड़कियों का उत्साह देखतें ही बनता है। ससुराल की कितनी बातें होती है बतानें के लिये। कुछ कष्ट भी होता है तो बड़ी चालाकी से छुपा ले जाती है। मॉ- बाप को कोई पीड़ा न पहुँचे इसका कितना ख्याल रखती है वों। 

वो अपना सुख-दुख किससे कहती। कभी मौका ही नही मिला कुछ कहने कों। वर्ष में शायद ही एक-दों बार बमुश्किल भाई से बात होती होगी।

बार-बार फोन हाथ में लेती, फिर कुछ सोच कर कॉल करने की हिम्मत नही हो रही थी। ऐसा ही होता है जब हमें कभी कहीं से अपनत्व नही मिलता तो हम वहाँ बात करने में हिचकिचाते है, रिश्ता भले ही खून का हों।

मॉ का धुँधला चेहरा आज भी उसे याद है, जब वों लाल चादर पर लिपटी थी। मै नासमझ इंतेजार कर रही थी, मॉ अभी उठेगी और मुझे प्यार करेंगी। क्या पता था वों दिन मेरे जीवन का सबसे अभागा दिन था। याद है उस दिन कैसे उसके पिता ने उसे झिड़क दिया था। कोई ऐसे किसी अबोध के साथ करता है क्या। उस दिन के बाद से कभी पिता को हँसते नही देखा था मैने। 

साकेत उम्र में थोड़ा बड़ा था और पड़ोस में ही रहता था...

क्रमशः

©️व्याकुल

शुक्रवार, 4 जून 2021

आहट - 1

 

खट्!! खट्!!

कुछ ऐसी ही आवाज सुनी थी उसने। उसकी तंद्रा भंग हुई। पसीने से तरबतर थी वों। इतना डरावना सपना। दो मिनट तो उसे नींद से हकीकत की दुनिया में आने में लगा। समझ ही नही पा रही थी कि खट् की आवाज उसने सपने में सुनी या हकीकत में। इंतजार करती रही फिर से किसी हलचल का। भावेश और वो आज ही वैक्सीन लगवाकर आये थे। मांसपेशियों में गजब का दर्द था, जिसकी वजह से आलस्य पूरे शरीर में व्याप्त था और ऊपर से भयानक स्वप्न। दुःस्वप्न देखते देखते जब अहसास होता है कि वो तो मात्र एक दुःस्वप्न ही था तो बड़ा सुकून मिलता है, लगता है जैसे नयी जिन्दगीं मिल गयी हों।


सुबह चार बजे तक उसे नींद नही आई। चिड़ियों की चहचहाट ने अहसास दिला थी कि सुबह हो गयी पर दिमाग में वही सपना घूम रहा था। साकेत का सपने में ऐसी हालत में देखना उसे परेशान कर रहा था।


रात भर सो न पाने से उसे सुबह से सर भारी था। बाई काम करके कब का चली गयी थी व भावेश कब अॉफिस चले गये उसे कुछ पता ही नही चला।


साकेत को तो वो बचपन से जानती थी। ईश्वर करे सपना सच न हो...

@व्याकुल


क्रमशः

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...