FOLLOWER

जम्मू कश्मीर चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जम्मू कश्मीर चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 जून 2021

फिल्म न्यूटन और जम्मू कश्मीर चुनाव - 6


गतांक से आगे...

श्रीनगर चुनाव के बाद चौथे चरण के मतदान हेतु हम सभी को कुकरनाग ले जाया गया। पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन जगह।

@व्याकुल

जिस स्कूल में ठहराया गया था उसके ठीक सामने पहाड़ जो घने वन से आच्छादित था और ठीक पीछे प्राकृतिक चश्में।
स्कूल के ही पास में महबूबा मुफ्ती का चुनावी भाषण भी सुना जो हमारें आश्रयस्थल तक स्पष्ट सुनाई दे रहा था। कुकरनाग बहुत ही सुन्दर स्थल था। वहॉ हम सभी को एक गार्डेन ले जाया गया जो मन को मोह लिया था।
वहाँ गाँव वालों से बात करने का मौका मिला। चुनावी गतिविधियाँ सामान्य रही।
चुनाव के पश्चात हम सभी को वापसी के लिये अवन्तीपुरा वायु बेस ले जाया गया जहॉ से हम सभी की वापसी हुई।
अवन्तीपुरा जाते वक्त बहुत सी दूकाने दिखी जों क्रिकेट के बल्ले से सजी हुई थी।
एक बात भूल गया था श्रीनगर चुनाव के दौरान हम सभी एक पहाड़ी पर गये थे जो काफी ऊँचाई पर था उसके शिखर पर प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर है 10वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य यहां आए थे, जिसके कारण इस मंदिर का यही नाम पड़ गया। यह प्राचीन मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है।
@व्याकुल

फिल्म न्यूटन और जम्मू कश्मीर चुनाव - 5


गतांक से आगे...

बेमीना वाले घटना ने अंदर तक हिला कर रख दिया था। हम पूरी तरह सुृधर चुके थे। वहॉ की भयावहता भाप चुके थे।
हमेशा की तरह बी.एस. एफ. वाले घुमाने ले गये। डल झील पर शिकारा से हम सभी ने सैर की। वहॉ के लोगो से कई अन्य मुद्दो पर चर्चा भी हुई।
वही पॉचवे चरण की चुनाव के लिये डोडा के लिये भी बोला गया। पर इतने लम्बे समय तक घर से बाहर होने के कारण ऊब चुके थे। ये था कि जल्दी से चुनाव समाप्त हो और घर वापसी हो।
कानपुर के कई मित्र मजाक में बोल कर गये भी थे कि अगर वापसी न हो पाये तो इतना करना एक मूर्ति लगवा देना। कानपुर हो या लखनऊ चुनाव कर्मियों को छोड़ने आये हुए परिवारीजनों के आँखों में आँसू थे।
बी.एस. एफ. जवानों की जितनी तारीफ की जाय कम ही है। इस बीच एक नई समस्या ने जन्म ले लिया था। माँसाहारियों नें भोजन में सामिष भोजन की माँग कर दी। जिला स्तर के चुनाव अधिकारियों से जोर शोर से माँग होने लगी। उनकी माँग पूर्ण होते देख हम शाकाहारी शांत कैसे बैठते। हम लोगों ने भी छेने की माँग कर डाली। जो शाकाहारी लोग डायबिटीज से ग्रसित थे वे ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।
इसके अलावा और भी कई संवेदनशील मुद्दे पर कई बार लोगो से झड़प हुई। उन प्रकरण को यहॉ उल्लिखित करना उचित प्रतीत नही होता।
जहॉ तक चुनाव में वोटिंग प्रतिशत का सवाल था। पूरी तरह से चुनाव boycotted था। मजाल कोई वोट डालने आ जायें। एजेंट इत्यादि थे। शायद 6-7 वोट पड़े होंगे बस।

@व्याकुल

(नीचे चित्र में शिकारा की सैर करते हुये)



क्रमशः

फिल्म न्यूटन और जम्मू कश्मीर चुनाव - 4


गतांक से आगे...

टंगमर्ग में दूसरे चरण के चुनाव के बाद हम सभी को तीसरे चरण के चुनाव हेतु श्रीनगर जाना था। श्रीनगर के बेमीना कॉलेज में ठहराया गया। वहॉ एक मजेदार व भयावह घटना घटित होते-होते बची।
पता नही कहा से मुझमें ये साहस आया कि क्या जरूरत है हमे बी. एस. एफ. वालों को साथ लेकर चलने की। 3-4 अपने साथियों से बात की कॉलेज की सुरक्षा चक्र से निकलने की। हम चल पड़े। ये प्लान हुआ कि बाहर निकलकर पी. सी. ओ. से अपने-अपने घरों पर फोन करेंगे।
कॉलेज के मुख्य द्वार पर बात की। अनुमति मिल गयी बाहर निकलने को। जैसे ही हम सभी कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर आये गोलियाँ चलने की तड़तड़ाहट सुनाई दी। परेशान हो गये थे हम सभी। पॉव ठीठक गये थे। ये हुआ बुद्धिमानी इसी में है लौट चला जाये। लौटा तो कॉलेज का गेट बन्द। हम सभी बाहर। बाहर से आवाज देना और गेट पीटना शुरू कर दिया था चूँकि कुछ ही देर हुआ था सो वो जवान मौके की नजाकत को देखते हुये हम सभी को प्रवेश कराया।
उसने बताया बगल के पुलिस कॉलोनी में फिदाइन हमला हो गया है आप सब इस बगल वाले निर्माणाधीन बिल्डिंग में छुप जाओं। जब गोली चलने की आवाज बंद हो तभी अपने-अपने बटालियन मे जाना।
गोली बंद होने का नाम ही नही ले रहा था। उस निर्माणाधीन बिल्डिंग के छत पर दबे पॉव गया तो एक जवान पोजीशन लिये बैठा था। हम दबे पॉव नीचे आ गये। सोचा अगर कुछ बोला तो कही ये शूट न कर दे।
हम सभी बैठे रहे।
प्राचीन कालीन समय होता तो सूर्य डूबने के साथ बन्दूकें भी थम जाती। अब अँधेरा होने लगा था। हम सभी फस चुके थे। दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था।
इंसान का असली साहस मुसीबत में ही निकलकर सामने आती है यही हम सभी के साथ हुआ। अब प्रश्न जीवन-मरण का था सोचा गया जो होगा देखा जायेगा। निकल पड़े उस बिल्डिंग से।
अभी कुछ कदम ही चले होंगे। पीछे से बंदूक की नली हमारी पीठ पर। पूछा गया, कौन? हम सभी अपना परिचय बटालियन के साथ दिये। पूछा गया, ' यहॉ क्या कर रहे आप लोग'। निरूत्तर थे हम सभी। क्या जवाब देते?? आदेश, ' जाइये अपने अपने बटालियन में' ।
हम सभी ने आग्रह किया साथ चलने को। दुबारा कभी ऐसा नही सोचने का प्रण लेकर मन व्याकुल रहा।
@व्याकुल
क्रमशः

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...