FOLLOWER

शिव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

महादेव

महाशिवरात्रि, भगवान शिव का प्रमुख पर्व है, हर वर्ष बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है इस पर्व पर आप सभी को नमन 💐🙏🏻


व्यक्त करूँ

वाणी से 

कैसे

या धृष्टता करूँ

देवो के देव

महादेव का

या पढ़ लू

शिव पुराण संहितायें

या पर्व 

मना लू

महाशिवरात्रि का

पर तिथि हो

फाल्गुन कृष्ण 

चतुर्दशी का...


किस रूप में मनाऊँ

माँ पार्वती की 

तपस्या समझु

या

वर्षगाँठ मनाऊँ

वैवाहिक

पवित्र सूत्र का

या 

प्रकाट्य लिंगरूप 

का..



शिव 

भुक्ति मुक्ति

दाता

महामृत्युंजय जप

काल बने

आसुरियों का

कौन फैलाये

भ्रान्ति ऐसे अजन्मा 

का....


बिछौना है

मृगछाला तेरा

निवास है

हिम चोटी

आराधना करे

सम जग तेरा

विस्मृत कर     

अपराध करे...


जग पुकारे

काम निहंता

अधुना जगत

लिप्त हो जिसमे

धारण हलाहल

करे कण्ठ में

नाम है

नीलकण्ठ जिसका...


कष्ट

भक्त का

द्रवित करे

जिसे

दानी बन

लुटा दे 

जो भोला 

रुष्ट हो

भस्म करे 

जग सारा...


सह न सके

विछोह

सती का

कर ताण्डव

जग हिलाये

धरा हिली

भूचाल आया

आवंदन करू

महेश्वर का...


रूद्र रूप

धर

करता 

दुख का नाश

कहे जाते जगत्स्वामी

लिंगम रूप

ब्रहांड का

मोहक हर

रूप तेरा

क्यो करे न नमन

जिसका...


वन्दन हो

उस

अनुग्रही का

सौम्य है

नृत्य देव

पंचामृत से

पूजा जाय

मस्तक सोहे

शीत चन्द्र सी

गले डाल 

साँप की माला

वीतरागी

कहा तू जायें

समाहित ब्रह्माण्ड 

उस अनादि में

जिनका जश

हर जन

गावें...

@व्याकुल

नियति

  मालती उदास थी। विवाह हुये छः महीने हो चुके थे। विवाह के बाद से ही उसने किताबों को हाथ नही लगाया था। बड़ी मुश्किल से वह शादी के लिये तैयार ...