FOLLOWER

शनिवार, 24 मई 2025

धाकड़ पथ

 धाकड़ पथ..


पता नही इस विषय में लिखना कितना उचित होगा पर सोशल मीडिया के युग में ऐसे सनसनीखेज समाचार से बच पाना मुश्किल ही होता है। किसी ने मजाक में ही कही लिखा था की इसका नाम "धाकड़ पथ" होना चाहिये लेकिन ऐसे तो हर शहर, हर मोहल्ले में धाकड़ मार्ग होगा।


ऐसे ही हमारे मोहल्ले मीरापुर के एक गली में एक धाकड़ पकड़ा गया था। वों इतना धाकड़ था की पकड़ने वाले को प्रतिदिन धमकाता था बाद में पकड़ने वाले को समझौता करना पड़ा था। कई बार हमें अपने घर के बगल वाले मार्ग में धाकड़ मार्ग का एहसास हुआ था। वाद परिवाद का साक्षी भी रहा हूँ। कई धाकड़ आज भी रो रहें। 


बी. एच. यू में पढ़ाई के दौरान PMC चौराहा का पता चला था। इसकी धाड़कता का अंदाज़ नहीं पर बगल वाला PCB जरूर धाकड़ रहा होगा।


 शायद ऐसा ही कोई मोहल्ला या कॉलेज का कोना आपके शहर में भी होगा। पता करिये उस धाकड़ लेन का।


😂😁

@विपिन पाण्डेय 

नियामत खाना

यह बात 80 के दशक की होगी। नानी के घर एक जालीदार अलमारी थी इसे उर्दू में नियामत खाना भी कहते है। यह अलमारी नानी के अपने छोटे से कमरे में थी। ...