FOLLOWER

सोमवार, 16 नवंबर 2026

चलती रेलगाड़ी के पार

 उन लोगो कों समर्पित जो कोयलों की खदानों के मध्य निवासरत है... और वहां नौकरी कर रहें 🥰🥰


चलती रेलगाड़ी के डिब्बों के उस पार,

खड़ी थी एक लड़की—लिए बोझ अपार।


कोयले से लबालब भरी थी रेलगाड़ी,

बोझ तले झुकी थी वह अबला बेचारी।


ट्रेन के धुएँ-सी लहराती थी हवा,

उसके केशों में भी था उड़ता-सा नशा।


मंद-मंद उड़ते थे उसके काले केश,

जैसे हवा लिख रही हो कोई अनकहा संदेश।


कोयले की कालिख ट्रेन में उतर आई,

उसकी आँखों में जैसे कजराई समाई।


धुएँ में घुली थी उसकी थकी-सी कहानी,

बोझ से दबी मगर आँखों में थी रवानी।


रेल चली जाती रही अपनी ही रफ़्तार,

वह खड़ी रह गई—लिए जीवन का भार।


चलती रेलगाड़ी के डिब्बों के उस पार,

खड़ी थी एक लड़की—लिए बोझ अपार


@डॉ विपिन पाण्डेय "व्याकुल"

#reels #trending #व्याकुल #kavita #कविता

टिलसिट की संधि

जुलाई 1807 में, जब नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस के साथ 'टिलसिट की संधि' पर हस्ताक्षर किए थे, तब इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए एक भव्य खरगोश शिकार (Rabbit Hunt) का आयोजन किया गया था। नेपोलियन के चीफ ऑफ स्टाफ, अलेक्जेंडर बर्थियर (Alexandre Berthier) ने शिकार के लिए स्थानीय किसानों से हजारों (लगभग 3,000) पालतू खरगोश खरीदे थे। ये खरगोश इंसानों के आदी थे और इन्हें लगा कि यह उनके खाने का समय है। जैसे ही पिंजरे खोले गए, खरगोश भागने के बजाय सीधे नेपोलियन और उनके सैनिकों की तरफ टूट पड़े। हजारों खरगोशों ने उन्हें घेर लिया, उनके कोट और जूतों पर चढ़ने लगे। नेपोलियन को अपनी जान बचाने के लिए भागकर अपनी गाड़ी (Carriage) में छिपना पड़ा था।

ढिबरी


शाम होते ही ढिबरी जला दी जाती थी। गाँव की महिलाओं में कम्पटीशन होता था दिया जलाने कों लेकर। कांच की छोटी शीशी में मिट्टी का तेल डाला जाता था इसके अंदर मिट्टी का तेल (केरोसिन) भरा जाता था और ऊपर ढक्कन में छेद करके सूती कपड़े या धागे (नाड़े) की बत्ती लगाई जाती थी।

व्यक्ति के सोने तक जलता रहता था। लालटेन तो सोते वक्त धीमी आंच में खूटी पर टांग दिया जाता था। 

मुझे ढिबरी के ऊपर के ढक्कन में बनने वाली गोल गोल आँखों की बिलनी जैसी बनते देखना अच्छा लगता था।

वैसे प्रयागराज में हमारे एक पड़ोसी कों कोड वर्ड में ढिबरी बुलाते थे क्योंकि वों मद्दम मद्दम गति में काम करते थे।

गर्मियों में छत पर ढिबरी से पढ़ने का अनुभव किन लोगो कों है????

@डॉ विपिन पाण्डेय 


#dhibri #ढिबरी #diya #दिया

बेरोजगारी


हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा बहस का मुद्दा रोजगार कों लेकर है विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट होता है कि बेरोजगारी भारत के सबसे बड़े चुनावी और सामाजिक चिंताओं में से एक है। आम चुनावों और स्थानीय बहसों में लगभग 60% से 80% तक युवा और आम जनता इसे मुख्य मुद्दों (महंगाई के साथ) में शुमार करती है।


  पर शायद बेरोजगारी की मुख्य वजहों में व Psychology की भाषा में "Identity Diffusion" भी हों सकता है जिसमें लोग अक्सर अपने आस-पास के लोगों की आदतों, तौर-तरीकों या राय की नकल करते हैं ताकि उन्हें स्वीकार किया जा सके, न कि वे अपने अंदर एक असली दिशा बनाने की कोशिश करते है और लोग पर्सनल वैल्यूज़, काम के रास्ते, या सोच के बारे में नहीं जानते या उनके लिए कमिट नहीं होते।

इसलिये बेरोजगारी के लिये मनोवैज्ञानिक सोच कों बदलना होगा जिससे कुछ बदलाव हों सकें....


@डॉ विपिन पाण्डेय

चलती रेलगाड़ी के पार

 उन लोगो कों समर्पित जो कोयलों की खदानों के मध्य निवासरत है... और वहां नौकरी कर रहें 🥰🥰 चलती रेलगाड़ी के डिब्बों के उस पार, खड़ी थी एक लड़...