FOLLOWER

शनिवार, 29 मई 2021

बड़का तारा और गंगा मैया


छु्ट्टियाँ गर्मी की। गॉव का सैर ही ठीकाना रहता था दो महिने। बड़का तारा हम बच्चों के अन्वेषण का केन्द्र।बड़का तारा (हमरे गॉव की भाषा में तालाब को तारा बोलते है) में गॉव के तमाम खेल हुआ करते थे। तारा गोलाई में था और उसकी परिधि 400 मीटर से कम नही। चारों ओर आम के पेड़ गोलाई में एक अलग ही दृश्य बनाते थे। पशुओं में हाथियों को भी डुबकी लगाते देखा था तारा में। इंसान तो स्नान करते ही थे। बड़का तारा पहुँच गये तो समझिये साँझ होने पर ही घर वापसी।  एक बार हम सभी थक ही गये थे। प्यास बहुत जोरों की लग गयी थी। मध्य दुपहरी। अब वहॉ से घर जाने को कोई तैयार ही नही था। हम सभी ठहरे महान चिंतक। एक बार कुछ बोल दिया तो मतलब गलत हो ही नही सकता। हम सभी के उस विचार मंथन में तय हुआ किं 'ई तारा क पानी क कनेक्शन गंगा मैया से बा। तबई ई कबहू नाही सूखत।' फिर तो आप सभी समझ ही सकते है।


जै हो गंगा मैया अऊर हमार तारा मैया


©️व्याकुल

2 टिप्‍पणियां:

नियामत खाना

यह बात 80 के दशक की होगी। नानी के घर एक जालीदार अलमारी थी इसे उर्दू में नियामत खाना भी कहते है। यह अलमारी नानी के अपने छोटे से कमरे में थी। ...