FOLLOWER

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

उदारीकरण का इश्क

नब्बें का दशक और विश्वविद्यालयी माहौल। आजकल का जो माहौल आप देख रहे उसकी बीज नब्बे के दशक में पड़ चुकी थी। उदारीकरण ने माहौल बदल कर रख दिया.... 


उदारीकरण

और दशक नब्बे का

सब कुछ

खुल्लम-खुल्ला

जवां होते

धड़कने

खुले 

बाजार

चपेट

में

इश्क

था

लपेट में

शर्ट नये

नये चश्में

गिफ्ट नया-नया

फिल्मीकार

भी

गुनगुना उठे

ईलू ईलू

कह उठे

मुशरन

बनते

धड़कने

नैन भी

मुक्त हुयें

इश्क

बेखबर

हुआ

नियंत्रण

प्रतिबंध

मुक्त

हुये

वो दौर

ही

बिक गये..


लाइसेंस

कत्ल 

का

शिकार

हुआ

चल पड़ी

गोलियाँ..

छल्ले

उड़ाते

युवतियां

कर

इतिहास

तोड़ते।


@व्याकुल

बोझ

 


थोप देना

सर पर भारी बोझ

कुन्तल दो कुन्तल

या जितना 

तुम चाहो


शून्य है

हाड़-माँस 

शिराओं 

से 

रक्त

नही बहते

इसमें


क्या कभी

देखा

तुमने

पूरी

गृहस्थी

बसाये-समाये

सर

को 


सफेद 

पोश गण

झूटे

बहस

पर 

बहस

करते रहते

टी.वी.

रेडियो पर...


लाद देते

चुनावी 

वादे

और

फेंक देते

सर की गठरी

मनुज 

की...


@व्याकुल

बुधवार, 19 जनवरी 2022

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस त्योहार का दिवस है। कितने बलिदान हुये मानसिक बंधन से मुक्त को। यह मुक्ति सालों साल शोषण से मुक्ति भी था। विचारों का प्रकाट्य आपके चेतना का परिचायक है...

रचना नं. 1

पवित्र त्योहार से लगते हो


जब भी आते गंगा बनकर आते हो

विशुद्ध समष्टि चेतना भर कर आते हो

पवित्र त्योहार से लगते हो


कल कल पावनी बहते हो जन जन में 

तन तन उमंग से लाते हो मन मन में

पवित्र त्योहार से लगते हो


अंगज हो तुम विशुद्ध आत्मा विद्वानों की

जिसके पग ने किया पवित्र भरत भूमि की

पवित्र त्योहार से लगते हो


काल काल से साक्ष्य बनी सुत के चित्कारों की

प्राणमयी बन तार दिये लिये अंक भागीरथी सी

पवित्र त्योहार से लगते हो


कर क्रंदन कितने घाव अंकित रक्तपात वीरों के

क्षत्रिय बन मुट्ठी भी भींच लिया जल अंगारों में

पवित्र त्योहार से लगते हो


सौ सौ निडर बीज पड़े सो रहे उर में है जिसके

कर पल्लवित दमन करे तम भ्रष्ट दलालों के

पवित्र त्योहार से लगते हो


नमन नत् करूँ कैसे मै उस चेतन पावन को

कण कण श्वास श्वास में राष्ट्र प्राण भरे हो जिसने

पवित्र त्योहार से लगते हो

@व्याकुल

रचना नं. 2

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

राष्ट्र के उत्तुंग शिखर पर
जन-जन के उन्मुक्त मन पर
राग राग सा छाया है
गणतंत्र दिवस आया है...

संघर्षो की भीषणता को
स्मृतियों से उद्गार को
जिसने मन को हर्षाया है
गणतंत्र दिवस आया है...

कुटिलों के पराभव को
चेतना के निर्माण को
एक नया युग आया है
गणतंत्र दिवस आया है...

तरूणो के उमंग को
रक्तबीज के मर्दन को
संकल्पीत जीवन आया है
गणतंत्र दिवस आया है...

राम की धरा पर
शापित के तारन को
नव युग फिर आया है
गणतंत्र दिवस आया है..

@व्याकुल


शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

पतंग

शनिवार का दिन खूबसूरत होता था। स्कूल में हॉफ डे। दिन-दोपहर घर आते ही सीधे छत पर, फिर पतंगबाजी। ज्यादा छोटा था तब लटाई पकड़ने का काम रहता था। चौआ करना तभी सीखा था। मोहल्लें के नब्बे मीयाँ की दूकान में सद्दी.. मँझा व छोटी-बड़ी पतंगे मिल जाया करती थी। नब्बे मियाँ के यहाँ कंचे से लेकर हमारे काम के सब कुछ मिल जाया करता था। गिन्नी देना एक कला होता था। मोहल्ले के एक सरदार जी थे वो अपने घर में रखी बड़ी पतंग दिखाया करते थे। बताते थे कि पंजाब में ऐसी ही बड़ी बड़ी पतंगे लोग उड़ाते है। हम बच्चों के लिये कौतूहलता रहती थी। डी. ए. वी कॉलेज के मैदान में पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी होती थी। मुझे एकाध पतंगबाज का नाम जो याद आ रहे है वो नाम है तूफानी। और भी कई पतंगबाज़ थे पर समय के साथ नाम भूल रहा हूँ। ये सब पतंगबाज हम लोगों के लिये किसी सुनील गावास्कर से कम नही थे।



कभी-कभी सद्दी को माँझा बनाने की नाकामयाब कोशिश भी होती थी। बैटरी की कालिख में काँच को पीस मिला लेते थे। उसमें सद्दी को मिलाकर माँझा बनाने का प्रयास करते थे।

पतंग उड़ाने के प्रशिक्षण की शुरूआत कन्ना बाँधने से होता था। पतंग लूटना भी एक कला होता था। गली-कूचों की भीड़ से निकलना व पतंग लूटने के लिये एकाग्रचित्त बनाये रखना माहिराना अंदाज होता था। मेरे एक ममेरे भाई पतंग लूटने में गच्चा खा गये थे। छत से गिर गये थे। मै भी वही था। मार पड़ी थी।

खिचड़ी.. बसंत पंचमी... पतंगबाज़ो के लिये उत्सव का दिन होता था....अब सिर्फ आकाश में निगाहें उन पतंगो को खोजती है...तब तो दिन में भी चाँदकट या तिरंगा पतंगे आकाश में दिख जाया करती थी।

@व्याकुल

शनिवार, 8 जनवरी 2022

हिमालय

 


बनना तो 

चोटी

हिमालय

श्रृंग सा...


 पिघल 

भी 

जाना  

तृप्त 

करने को...


करके 

आत्मसात 

छोटे 

नीर को...


इठला 

कर 

भटक 

न जाना

राह में...


भर 

आना 

झोली 

हाथ फैलाए

इंसानों की...


दाता 

बनना 

या 

समाये 

रखना 

बीज 

प्रकृति का....


इतना 

ही 

करना 

हिमालय सा 

अटल 

बने रहना...


@व्याकुल

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

कथरी

घुटने को माथे तक सिकोड़ ली

गरीब की कथरी जब पैरो से सरक गयी...

आँसु बेसुध से बह गये

रोटी की भूख से जब पड़ोसी तड़प गये...

माथे की लकीरे बयाँ कर गयी

खेत की बेहन जब दगा कर गयी...

फंदा तलाशता रहा रात भर

वो भी मुझसे दगा कर गयी...

नजरे चुरा फिरता रहा 'व्याकुल'

खेत रेहन से जो उलझ गयी...

@व्याकुल

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

महामना अटल से

अटल दोनो थे

महामना भी..

मालवा की

निशानी भी..

नक्षत्र एक थे

बँटे हुये काल के..

मानक थे

उन विधाओं के..

शिक्षा को 

नभ सा

विस्तार देते..

या

नव आयाम

देते

क्षुद्र होती 

राजनीति

ऊठा-पटक कों..

नमन उन

धीर नमना को..

करू प्रणाम

अटल युक्त

महामना

व 

महामना सा

अटल को...


@व्याकुल


शनिवार, 18 दिसंबर 2021

शादी की उम्र

38 वर्ष(1891 से 1929) लगे 12 से 14 वर्ष होने में... 20 वर्ष (1929 से 1949) लगे 15 वर्ष होने में... सिर्फ छः वर्ष यानि 1955 में 18 वर्ष की गयी... 66 वर्ष लग गये 21 होने में... भारतीय समाज में पहले बच्चों की संख्या ज्यादा होने से शादी पर विशेष फोकस होता था जिससे माँ-बाप जल्दी उत्तरदायित्व से मुक्त हो जाये.. अधिकतर लड़कियाँ प्राथमिक तक ही सीमित हो जाती थी... इसलिये शादी की उम्र सरकार क्या निर्धारण कर रही.. कोई ध्यान नही देता था। दक्षिण भारत का नही पता पर उत्तर भारत में 30-35 वर्ष पहले तक लड़कियाँ 18 वर्ष से पहले तक व्याह दी जाती थी।शिक्षा का प्रसार व ललक बढ़ने के साथ ही घर से बाहर लड़कियों के निकलने की शुरुआत हुई। प्रेम विवाह के ही समय न्यूनतम  देखा जाने लगा किं कैसे विवाह को अवैध घोषित किया जायें। अब 21 वर्ष होने से इस उम्र से पहले तक प्रेम विवाह करने वालों पर आफत आयेगी। न्यूनतम उम्र बढ़ने का पता नही समाज में इसका क्या असर होगा...कुछ कह पाना मुश्किल होगा...वैसे अमेरिका, फ्रांस व जर्मनी में न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि ब्रिटेन जैसे देश में 16 वर्ष। इन विकसित देशों में इतनी कम आयु (खासकर ब्रिटेन में) होने का मतलब वहाँ कम आयु मेें ही बच्चों का परिपक्वता प्राप्त कर लेना ही दर्शाता है। अच्छी बात ये है कि लड़का या लड़की की न्यूनतम आयु में जेंडर आधारित कोई भेदभाव नही किया गया है।बहुत से एशियाई देशों में आज भी जेंडर के आधार पर आयु में विभिन्नताएं मिल जायेंगी।  खैर इससे संबंधित समिति ने 16 विश्वविद्यालय के छात्रों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अपनी संस्तुति दी थी।

@व्याकुल

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

उपभोक्तावादी संस्कृति

विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान कभी-कभी चर्चा का विषय सुष्मिता व ऐश्वर्या रहती थी। कई तरह के तर्क सुनने को मिल जाया करते थे। आखिर इन भारतीय सुन्दरियों में क्या खूबी रही जो इनको विश्व स्तर पर पहचान दिला रहा था। ये दोनो 1994 में विश्व सुन्दरियां चुनी गयी थी। भारत भी आर्थिक उदारीकरण के दौर से गुजर रहा था जिसकी शुरुआत 1991 से हो चुकी थी। ये समझने में समय लग रहा था कि आखिर भारतीय बालायें सुन्दर हो रही थी या उपभोक्तावादी संस्कृति की नींव पड़ रही थी। समय के साथ समझने में देर नही लगी कि ये सौन्दर्य प्रशाधन के प्रोत्साहन का भी परिणाम हो सकता है व बाकी लड़कियों के लिये ऐसे प्रोडक्ट का प्रयोग करने हेतु उत्साहवर्धन का भी कार्य कर सकता है जो दिखावे की संस्कृति व भोग की संस्कृति की ओर समाज को ले जाने वाला है।

हरनाज संधु का 2021 में मिस युनिवर्स चुना जाना निःसंदेह 1994 के दौर में जाने- अनजाने में ले गया। दुनिया में महिलाओं की कुल आबादी 387 करोड़ है, जिसमें से 15% महिलाएं युवा हैं। जिनमें 18% भारतीय महिलायें है। अब इससे बड़ा बाजार कहाँ मिलेगा?????

@व्याकुल

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

धूमिल गलियाँ

पुरानी गलियों या मोहल्लों में जाने पर नजरे कुछ-कुछ झुक जाती है। 45 डिग्री का कोण बना लेती है। निशान ढूंढ़ने लगती है। कुछ तो मिले। सड़क किनारे के चबूतरे ही मिले जहाँ कभी स्कूल से आते बैठकर थकान मिटाते थे। आइसक्रीम वही तो बैठकर खत्म होती थी। घर आकर सिर्फ नाटक करना होता था बहुत तेज भूख लगने की। उसी चबूतरे पर किसी बुजुर्ग को सुबह चाय को अखबार के साथ सिप करते हुये भी देखना सुखद होता था। अब तो शायद ही किसी मोहल्ले में 75 वर्ष से ऊपर के 10 बुजुर्ग मिल जायें नजरे बोझिल हो उठती है जब उसे कुछ नही मिलता। आँखे मला जाता है फिर से नजरों को साफ करने के लिये। याद आता है ये तो वही चबूतरा है जहाँ हीरो फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। शोले फिल्म की कहानी तो हनु ने इसी चबूतरे पर किश्तो में सुनाई थी। 


भूले से कोई शख्स मिल ही जाये अगर तो जैसे हीरा मिल गया हो। हर बाते होने लगती है। हर शख्स मेें बचपन अपनी परछाई ढूढ़ता है। बुढ़ापे ने तो जैसे खुदखुशी कर रखी हो। सेतू ही न रहेगा तो पीढ़ियाँ जुड़ेंगी कैसे.....

सदियों का सफर दिनों में कैसे कट जाता है। कुछ निशानी तो हो जिसे लपेट लूँ.... कुछ वर्ष पहले पिताजी कोलकाता गये थे.. नीरसता ही हाथ लगी थी.. इंसान तो क्षणिक है भूगोल तो नही.. फ्लाईओवर से कैसे तलाशेंगे जमीं की हकीकत.... नजरे धोखा खाती रही...

डलिया पर मकोई रखे रामू काका ही दिख जाते जिसे खाते ही एक बार मूर्छा आ गयी थी या स्कूल के साईकिल स्टैंड पर बनवारी जिन्होंने कत्था खाते देखते ही बोला था, " गया मर्द जो खाये खटाई"

गलियाँ बड़ी हुआ करती थी... "बोनतड़ी" अब कैसे खेलेंगे....बाहर गाड़ियों ने अड्डा जमा लिया... गलियों के किनारे खड़े पुराने मूक मकान असीम सुख दे जाते है अब जैसे कह रहे हो तुम्हारे नाली से निकले गेंदो के निशानों को मैने अब तक संभाल रखा है.....

@व्याकुल

धाकड़ पथ

 धाकड़ पथ.. पता नही इस विषय में लिखना कितना उचित होगा पर सोशल मीडिया के युग में ऐसे सनसनीखेज समाचार से बच पाना मुश्किल ही होता है। किसी ने मज...