FOLLOWER

बुधवार, 21 जुलाई 2021

मोल

कबाड़ी ढूंढ़ लेता हूँ

धुँधले होते पन्नों को..


मुस्कुरा भी लेता हूँ

सौदा होते देखता हूँ..


पसंद है खुद को बेचना

कीमत लगा देखता हूँ..


आँखे खुली रह गयी

मोल कौड़ी के बिकता देखता हूँ..


मुझे चौराहे पर खड़ा देख

सिक्के उछाल दिये दोस्तों ने..


धुँआ बन यूँ उड़ा वहम

पीठ पर खंजर घोपते देखता हूँ..


@व्याकुल

8 टिप्‍पणियां:

  1. कैसे तारीफ करें
    समझ नहीं आता
    शब्दों की महफिल में
    आपकी तारीफ लायक
    कोई शब्द नजर नहीं आता

    जवाब देंहटाएं
  2. शुक्रिया... आपके उत्साहवर्धक शब्दों से प्रेरणा मिलेगी...

    जवाब देंहटाएं

नियामत खाना

यह बात 80 के दशक की होगी। नानी के घर एक जालीदार अलमारी थी इसे उर्दू में नियामत खाना भी कहते है। यह अलमारी नानी के अपने छोटे से कमरे में थी। ...